
तिरुवनंतपुरम (द स्टैलर न्यूज़)। तिरुवनंतपुरम के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में सोना और हीरे के आभूषणों की कथित गुमशुदगी के मामले ने सभी को चौंका दिया है, पुलिस रिपोर्ट में मंदिर की अमूल्य संपत्ति की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। DGP की ओर से गृह सचिव को दी गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 78 ग्राम सोने के आभूषण और और हीरे जड़ा आभूषण ‘वैरयम नामा’ मंदिर की सूची से गायब बताए जा रहे हैं।

राज्य पुलिस प्रमुख ने गृह सचिव को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई गई है, मंदिर के दस्तावेजों के अनुसार ‘वैइरम नामा’ को कई महीने पहले मरम्मत के लिए बाहर निकाला गया था, लेकिन अब तक वापस नहीं आया। इसी तरह, छह महीने पहले मरम्मत के लिए निकाला गया सोने का दीपक भी लौटाया नहीं गया है। DGP की रिपोर्ट में सभी सोने-चाँदी की वस्तुओं को सुरक्षित कक्षों में स्थानांतरित करने का सिफारिश करने के साथ साथ भक्तों की भेंट को लॉकर्स में रखने की सिफारिश की गई है, साथ ही मंदिर परिसर में सख्त सुरक्षा जाँच और बिना जाँच किसी को प्रवेश न देने का आदेश देने की बात कही गई है।












