Sunday, October 25, 2026
Home Crime Police ने 24 घंटे में किया हाईवे लूट मामले का खुलासा, 2...

Police ने 24 घंटे में किया हाईवे लूट मामले का खुलासा, 2 गिरफ्तार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर ग्रामीण पुलिस के करतारपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक डकैती के मामले को सुलझा कर 2 लाख रुपये बरामद किए है और अपराध में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया है।

Advertisements

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान करनजीत सिंह पुत्र मुख्तार सिंह निवासी छबलवाड़ी, थाना खिलाचिया, जिला अमृतसर और सतनाम सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी गांव बचदे, थाना सिटी तरनतारन, जिला तरनतारन के तौर पर हुई है।

वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि डकैती की रिपोर्ट के बाद अपराधियों का पता लगाने के लिए तुरंत विशेष टीमें गठित की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले के शीघ्र समाधान से क्षेत्र में आपराधिक तत्वों पर रोक लगेगी।

यह सफल ऑपरेशन जसरूप कौर बाठ , पुलिस अधीक्षक (जांच) और श्री सुरिंदर पाल डीएसपी करतारपुर की देखरेख में किया गया। जांच टीम का नेतृत्व करतारपुर पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ ने किया, जिन्होंने मामले को सुलझाने के लिए कड़ी मेहनत की।

उन्होंने बताया कि मामले के विवरण से पता चलता है कि 30 जनवरी 2025 को सुबह करीब 5:00 बजे शिकायतकर्ता अरमान सूद पुत्र रमेश सूद निवासी भिखीविंड रोड अपने भाई रिशव सूद के साथ वैष्णो ढाबा के पास खड़ा था। पीड़ित, जो ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहा था, उसके पास अपना पासपोर्ट और 3 लाख रुपये नकद ले कर जा रहा थे। ऑल्टो कार (पीबी02-ईक्यू-3186) में सवार दो व्यक्तियों ने पीड़ित को धमकी दी और पैसे और पासपोर्ट लेकर भाग गए।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपियों ने अपने लक्ष्य की पहचान करने के बाद सावधानीपूर्वक लूट की योजना बनाई थी। वे इलाके में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। अपराध में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार भी बरामद कर ली गई है, जिससे क्षेत्र में इसी तरह की घटनाओं की जांच के लिए और सुराग मिले है।

गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए उनकी पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। जांच टीम का मानना ​​है कि पूछताछ में और पैसे की बरामदगी हो सकती है और अन्य घटनाएं भी सामने आ सकती है। एसएसपी खख ने कहा कि हमने स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और अपराध को जड़ से खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here