Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur संविधान निर्माता बाबा साहिब अंबेडकर के सम्मान में सारा देश एक मंच...

संविधान निर्माता बाबा साहिब अंबेडकर के सम्मान में सारा देश एक मंच पर: हैप्पी कलेर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी एससी विंग के महासचिव हैप्पी कलेर ने कहा कि अमृतसर में शरारती तत्व द्वारा बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाएं जाने की घटना के बाद बाबा साहिब के सम्मान में सारा देश एक मंच पर है। उन्होंनें कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहिब ने देश वासियों को आजादी से रहने और समरस्ता के सूत्र में पिरोया था।

Advertisements

जिसके कारण आज हर देशवासी अपने अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए खुशहाली भरी जिंदगी जी रहा है। ऐसे महान नायक के प्रति संकीर्ण सोच रखने वाले लोगों को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि उनकी आजादी और अधिकार संविधान के कारण ही सुरक्षित हैं तथा बाबा साहिब का ऋण उतारा नहीं जा सकता। हैप्पी कलेर ने भारत सरकार और पंजाब सरकार से अपील की कि बाबा साहिब के देश भर में लगी प्रतिमाओं की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here