
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट : गुरजीत सोनू। बरसात के दिनों में होने वाली बीमारियों को मद्देनजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरुक किया जा रहा है वहीं समाज सेवी संस्थाएं व कई समाज सेवक लोगों को शुद्ध वातावरण मुहैया करवाने को प्रयासरत है। इसी कड़ी के तहत महाबली महावीर सेवा समिति के प्रधान कुलविंदर सिंह लक्की द्वारा रैड रोड पर स्थित वार्ड नं 34 में मार्किट व आस-पास के इलाके में फागिंग करवाई गई।

इस मौके लक्की सिंह ने बताया कि उनके द्वारा डी.ए.वी. स्कूल ग्राऊड, चौधरी बलबीर सिंह स्कूल तथा आई.टी.आई. तथा अन्य इलाकों में फोगिंग करवाते हुए लोगों को अपने आस-पास की सफाई तथा बीमारियों के प्रति जागरुक होने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि उनका मकसद है कि जनित रोगों जैसे डेगूं, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव व नियत्रंण पाया जा सके। इस अवसर पर बग्गा , अमित ठाकुर, पवित्र जैन, हरप्रीत, अनूप सिंह, विकास बस्सी आदि मौजूद थे ।












