बुरी खबर: गांव माणकू जालंधर निवासी मनप्रीत ने फंदा लगकर दी जान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर पड़ते मोहल्ला रुप नगर में उस समय दहशत का माहौल व्याप्त हो गया जब किराये के मकान में रहने वाले एक शख्स ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस बात का पता उस समय चला जब उसकी पत्नी ने स्कूल से आकर घर में प्रवेश किया और यह मंजर देखा। पति को फंदे पर झूलता हुआ देख कर उसके होश गुम हो गए और उसने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों और आस-पड़ोस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल रखवा दिया।

Advertisements

जानकारी अनुसार शुक्रवार 16 फरवरी को 43 वर्षीय मनप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह मूल निवासी माणकू (जालंधर) ने मानसिक परेशानी में आकर कमरे में पंखे के हुक के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी अनुसार बाद दोपहर करीब 3 बजे उस समय हुी जब मृतक की पत्नी मोनिका जोकि माउंट कार्मल स्कूल में अध्यापिका है घर पहुंची। अपने पति को पंखे से लटकता देख उसकी चीखें निकल गईं और उसका रुदन सुनकर आपसपास के लोग इक_ा हुए। मनप्रीत को फंदे से उतार कर तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक मनप्रीत की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से फंदा लगा रहा है तथा उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी को परेशान न किया जाए।

मोनिका ने बताया कि उनकी शादी 2006 में हुई थी तथा 2011 में माता-पिता की मौत के बाद होशियारपुर के मोहल्ला रुप नगर में वह रहने के लिए आ गए थे। यहां पर उन्होंने ट्यूशन पढ़ाने का काम शुरु किया था। मोनिका ने बताया कि मनप्रीत ने सैटल होने के लिए कई काम किए, मगर सफलता न मिलने के कारण वह परेशान रहा करते थे। मोनिका ने बताया कि उसके पति बहुत हौंसले वाले थे और वह उन्हें सदैव ढांढस बंधाती थी कि आज नहीं तो कल हालात ठीक हो जाएंगे। शादी के बाद उनके कोई बच्चा न होने से भी वह परेशान रहते थे। मगर, आज उसकी दुनिया ही उजड़ गई, जब उसने अपने पति को पंखे से झूलता पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here