6 अप्रैल को भाजपा मंडल स्तर पर मनाऐगी स्थापना दिवस : डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। जानकारी देते हुए जिला सह मीडिया प्रभारी ज्योति कुमार जौली ने बताया कि बैठक में डा. रमन घई ने श्वेत मलिक को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिला की समूह टीम की तरफ से बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुए डा. रमन घई ने कहा कि भाजपा न केवल देश की बल्कि पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

Advertisements

– श्वेत मलिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिला की टीम की ओर से दी बधाई

डा. घई ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना सन 1951 में की थी तथा 6 अप्रैल 1980 में जनता पार्टी विघटित हुई और पूर्व जनसंघ के पदचिन्हों पर चलते हुए आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन चुकी है। डा. घई ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस मंडल स्तर पर मनाया जाएगा तथा जिला स्तरीय समारोह माडल टाऊन मेें आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस मौके पर महामंत्री डी.एस. बागी, गोपी चंद कपूर, उपाध्यक्ष सरबजीत कौर, सुषमा सेतिया, कुलभूषण सेठी, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, मनोज शर्मा, गौरव वालिया, संजीव पंचनंगलां, भा.ज.यु.मो. के जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी, जिला सचिव डा. राज कुमार सैनी, एस.एम. सिद्धु, मंडल महासचिव डा. पंकज शर्मा, मनजिंदर सयान, राज कुमार, हरबख्श कौर, कमलजीत कौर, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम, होशियार सिंह, जगदीप सोहल,

सन्नी सैनी, भुपेष धवन, बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष महिंदरपाल धीमान, मैडीकल सैल अध्यक्ष डा. वशिष्ट, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष डा. एस.के. आजाद, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा, गगन सैनी, किरपाल आहलुवालिया, गगन कुमार के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here