Sunday, October 4, 2026
Home Crime ASI ने की आत्महत्या, चौकी परिसर के अंदर मारी सिर में गोली

ASI ने की आत्महत्या, चौकी परिसर के अंदर मारी सिर में गोली

तरनतारन (द स्टैलर न्यूज़)। तरनतारन के थाना सिटी पट्टी के अधीन आने वाली पुलिस चौकी कैरों के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने पुलिस चौकी परिसर के अंदर अपने सर्विस हथियार से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पट्टी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Advertisements

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here