Sunday, October 4, 2026
Home Chandigarh हरियाणा के IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार, करोड़ों की रिश्वत लेने के आरोप

हरियाणा के IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार, करोड़ों की रिश्वत लेने के आरोप

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के आईपीएस (IPS) अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह गिरफ्तारी नकली दवा बनाने वाले एक बड़े रैकेट की जांच से जुड़े तीन करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मामले में हुई है। बताया जा रहा है कि कथित अपराध के समय आईपीएस दीपक गहलावत नागर विमानन महानिदेशालय में रीजनल डायरेक्टर (क्षेत्रीय निदेशक) के पद पर तैनात थे।

Advertisements

आरोप है कि उन्होंने इस मोटी रिश्वत के बदले जांच एजेंसी के अधिकारियों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का दावा किया था। उन्होंने पुडुचेरी के एक व्यवसायी को भरोसा दिलाया था कि वह इस प्रभाव के जरिए नकली दवा रैकेट की सीबीआई जांच का रुख उसके पक्ष में मोड़ देंगे। जांच एजेंसी इस मामले में रिश्वत के पैसों के लेनदेन (मनी ट्रेल) और इस रैकेट में शामिल अन्य संभावित अधिकारियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। कोर्ट में पेशी के बाद आगे की रिमांड और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here