
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा, होशियारपुर के जिला अध्यक्ष शिवम ओहरी के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान अखिल ठाकुर अपने साथियों सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हुए। इस अवसर पर गुरदीता सिंह, अमरिंदर भुंगा, करण नाहर, गोल्डन बजरोर, जशनप्रीत सिंह, अमृत सिंह, चेरी बनाल, हनी बंसल, विषु, हैरी एवं अजय ने भी भाजपा युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष काकू रेवाड़ी एवं जिला सचिव लवनीत मंकड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष शिवम ओहरी ने सभी नव-शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, विकासवादी नीतियों तथा युवाओं को मिले अवसरों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए साथियों के जुड़ने से भाजपा युवा मोर्चा, होशियारपुर और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ।












