लंदन में अवार्ड सैरेमनी में भाग लेंगे परमजीत सचदेवा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। दा सिक्ख फोरम इंटरनैशनल की तरफ से वैसाखी, भारतीय आजादी के 70 साल तथा दा सिक्ख ऑफ दा जियर अवार्ड 2018 का आयोजन लंदन (इंगलैंड) में 10 अप्रैल को शाम सात बजे करवाया जाएगा। इस समागम की खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा को विशेष तौर पर निमंत्रण पत्र भेजा गया हैं।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए परमजीत सिंह सचदेवा ने बताया कि ये बहुत ही गर्व की बात है कि दा सिक्ख फोरम इंटरनैशनल के चेयरमैन रंजीत सिंह और पूरी कार्यकारिणी कमेटी का धन्यवाद किया जिन्होंने इस वैसाखी व अवार्ड सैरेमनी में उन्हें आमंत्रित किया हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर हाई कमिशनर आफ इंडिया वाईके सिन्हा भी शामिल होंगे।

-दा सिक्ख फोरम इंटरनैशनल 10 अप्रैल को वैसाखी, भारतीय आजादी के 70 साल पर करवाएंगे समागम

सचदेवा ने बताया कि ये बहुत की गर्व की बात है कि विदेशों में भी बसे भारतीय अपनी मिट्टी व सांस्कृति से इतना प्रेम करते है कि वो विदेश में रहते हुए भी भारतीय त्यौहारों व उत्सवों को मनाते है। उन्होंने बताया इसके अलावा अवार्ड सैरेमनी में दा सिक्ख ऑफ दा जियर अवार्ड उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने अपने फील्ड में सबसे बढिय़ा और बेहतीन काम किया होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here