Friday, October 23, 2026
Home Latest रेल का AC केबिन बना ‘हनीमून सुइट’, वीडियो वायरल होने के  बाद...

रेल का AC केबिन बना ‘हनीमून सुइट’, वीडियो वायरल होने के  बाद TTE सस्पेंड

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंडियन रेलवे के फर्स्ट AC केबिन को एक कपल के लिए ‘हनीमून सुइट’ में बदलते हुए दिखाया गया है। इस रोमांटिक माहौल वाले डिब्बे के वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है और इंटरनेट पर इस पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 6 जुलाई को महाराष्ट्र के जालना रेलवे स्टेशन पर मुंबई CSMT-बल्हारशाह-नंदीग्राम एक्सप्रेस में हुई। साउथ सेंट्रल रेलवे के चीफ PRO ए. श्रीधरन ने कहा कि जालना में TTE को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की आधिकारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ऐसा लगता है कि फर्स्ट एसी केबिन को सजाने के लिए एक इवेंट स्टाइलिंग सर्विस की मदद ली गई थी।

Advertisements

TTE को उस फर्म को ट्रेन में आने की इजाजत नहीं देनी चाहिए थी। वायरल वीडियो में दिख रहा कि फर्स्ट एसी केबिन को गुब्बारों, फूलों और हजारों गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया था, साथ ही दीवार पर ‘I Love You’ का मैसेज भी लिखा था। वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रेन के चलने के दौरान डिब्बे को रोमांटिक माहौल में बदल दिया गया है। जालना से काम करने वाली इवेंट स्टाइलिंग सर्विस ने मामले पर टिप्पणी करने इनकार कर दिया है। संबंधित फर्म ने पहले कहा था कि नंद्रीग्राम एक्सप्रेस का फर्स्ट AC केबिन जालना के एक कपल के लिए बुक किया गया था और कपल छत्रपति संभाजीनगर से जालना स्टेशन तक कार से आया था। फर्म ने बताया कि उसकी टीम ने ट्रेन के डिब्बे को पहले ही सजा दिया था, लेकिन उसे ट्रेन के केबिन को सजाने के लिए किसी आधिकारिक अनुमति की जरूरत के बारे में जानकारी नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here