
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में स्थित गांव बादलगढ़ में फास्ट फूड खाने के दौरान हुई मामूली विवाद के कारण एक नाबालिग बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। मुतक की पहचान 13 वर्षीय अरमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक नाबालिग किशोर ने अपने ही स्कूल और कक्षा के अरमान की छाती में कैंची घोंप दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

इस सबंधी जानकारी देते पुलिस ने बताया घटना गांव के चौक में हुई, जहां फास्ट फूड खाने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी किशोर ने कैंची से अरमान की छाती पर वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलवंत सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी किशोर (जुवेनाइल) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।












