Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur 11 जुलाई को विधायक जिंपा के घर की ओर निकाला जाएगा रोष मार्च:...

11 जुलाई को विधायक जिंपा के घर की ओर निकाला जाएगा रोष मार्च: यूनियन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेवा मुक्त कर्मचारी यूनियन की मासिक बैठक नगर निगम होशियारपुर के मीटिंग हॉल में लाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। संरक्षक संजीव अरोड़ा ने मंच संचालन करते हुए विभिन्न वक्ताओं को अपने विचार रखने का अवसर दिया। इस दौरान केवल लाल हीर ने सरकार की नीतियों पर चिंता व्यक्त की। वहीं, उपाध्यक्ष जोगिंदर पाल सहित अन्य वक्ताओं ने सरकारी दफ्तरों में कामकाज में हो रही देरी की कड़ी आलोचना की।

Advertisements

यूनियन के चेयरमैन कुलवंत सिंह सैणी ने अपने संबोधन में सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, महंगाई भत्ता (डीए) देने और नया वेतनमान लागू करने जैसे मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आते ही अपने वादों से भटक गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों के हित में कोई ठोस कार्य नहीं किया। जब भी कर्मचारी यूनियनें अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देती हैं तो सरकार के पास बैठक करने तक का समय नहीं होता। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार आम लोगों को विभिन्न सुविधाएं दे रही है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारी वर्ग की लगातार अनदेखी की जा रही है। कुलवंत सिंह सैणी ने कहा कि सरकार लोगों को सुविधाएं देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की बजाय आश्रित बना रही है। यदि किसी सरकार को लोगों को कोई सुविधा देनी है तो वह अपनी पार्टी के फंड से देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपये का कर्ज लेकर लोगों को सुविधाएं देना समझदारी नहीं है।

करदाताओं के पैसे से मुफ्त सुविधाएं देकर सरकार जहां पंजाब को आर्थिक संकट की ओर धकेल रही है, वहीं लोगों को भी निकम्मा बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने इन फैसलों का परिणाम वर्ष 2027 में पता चल जाएगा। उन्होंने बताया कि सांझा फ्रंट पंजाब द्वारा सभी जिलों में रैलियां और विधायकों के घेराव का कार्यक्रम तय किया गया है। इसी क्रम में होशियारपुर में 11 जुलाई 2026 को सैणी भवन के निकट गंजा स्कूल, बहादरपुर में रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में विधायक जिंपा के आवास की ओर कूच करेंगे। सांझा फ्रंट की ओर से सभी कर्मचारी साथियों से अपील की गई कि वे 11 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे सैणी भवन के निकट गंजा स्कूल, बहादरपुर पहुंचकर रैली को सफल बनाएं।

बैठक में दशरथ लाल, अशोक कुमार, राम कुमार, नरेश कुमार (ड्राइवर), हरीश कुमार (जेई), संजीव कुमार, सुरिंदर कुमार (सेनेटरी इंस्पेक्टर), अश्वनी शर्मा (एसडीओ), विनोद कुमार (एसएफओ), दर्शन सिंह, रमेश कुमार (फायरमैन), संजीव कुमार (सेनेटरी इंस्पेक्टर), बलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, सुरजीत लाल, नछत्तर लाल, मोहन सिंह, नरेश कुमार, विजय कुमार, हरजिंदर सिंह, सीता राम, मदन लाल, संसार सिंह, तरलोचन सिंह, मंगत राम, सुरजीत बहल, सुरिंदर कुमार, राम कुमार (ड्राइवर), अश्वनी शर्मा (जेई) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here