Sunday, October 25, 2026
Home National पानी की डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत, छाया मातम

पानी की डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत, छाया मातम

अबोहर (द स्टैलर न्यूज़)। अबोहर उपमंडल के गांव मौजगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दो चचेरे भाई बहन की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। आज सुबह तक दोनों के शव डिग्गी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मौजगढ़ निवासी दीपक और रंजीत दोनों पुत्र मुन्ना लाल गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करते है। दीपक के एक बेटा और एक बेटी जबकि रंजीत के चार बेटियां थीं। गत दिवस सुबह करीब 11 बजे दीपक का करीब 6 वर्षीय बेटा सिद्धांत अपने चचेरे भाई करीब 8 वर्षीय लवप्रीत पुत्र रंजीत के साथ खेल-खेल में घर से बाहर निकल गए। दोपहर तक तब यह दोनों घर नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू हुई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

Advertisements

शाम तक जब बच्चे नहीं मिले तो पूरे गांव के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। आसपास गांवों, खेतों और ढाणियों में उनकी तलाश की जाने लगी। इसी दौरान रात्रि करीब 2 बजे गांव से काफी दूर जाखड़ की टाफी फैक्ट्री के पास बनी पानी वाली डिग्गी में लडकी लवप्रीत का शव बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने उसी डिग्गी में सिद्धांत की तलाश शुरू की और सुबह करीब 5 बजे सिद्धांत का शव बरामद किया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पता चला है कि मृतक सिद्धांत परिवार की पांच बहनों के बीच अकेला भाई था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here