
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक पर हुई। उन्होंने बताया कि हमले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल घायल हो गया। जिसने बाद में दम तोड़ दिया।

इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) के फाल्कन दस्ते ने ली है। टीआरएफ की स्थापना लश्कर-ए-तैयबा ने पाकिस्तानी सहयोग से साल 2019 में की थी। इस संगठन ने भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने का फैसला किया था। हालांकि भारत ने पांच जनवरी, 2023 को टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित कर दिया था।












