
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एसएवी जैन डे-बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन के निर्देशानुसार और स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई| आज सुबह प्रार्थना सभा में मैडम वनीता ने कारगिल में शहीद हुए जवानों की कुर्बानी के बारे में बच्चों को बताया और बच्चों ने देशभक्ति का बहुत ही सुंदर सामूहिक गीत प्रस्तुत किया जिसको सुनते ही सभी उपस्थित स्टाफ और बच्चे भावुक हो गए।

एसएवी जैन डे-बोर्डिंग स्कूल ने मनाया कारगिल विजयी दिवस
स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस भारत में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि, भारत और पाकिस्तान के बीच में यह युद्ध 3 मई से 26 जुलाई 1999 तक चला, जिसमें भारत विजय हुआ था और आज इस युद्ध को जीते 27 साल हो चुके हैं| तब से सारी दुनिया भारतीय सेना की बहादुरी की गाथा गा रही है| प्रिंसिपल मनु वालिया ने बताया कि कारगिल विजयी दिवस स्वतन्त्र भारत के सभी देशवासियों के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण दिवस है| इस दिवस को देश का स्वर्णिम दिवस माना जाता है|
प्रधान जीवन जैन ने अपने संदेश में बताया कि सैनिक देश के लिए तथा हम सबकी सुरक्षा के लिए अपनों को छोड़कर बॉर्डर पर अपनी जान हथेली पर रखकर हमारी रक्षा करते हैं इसलिए हम सब भारतीयों को उनपर गर्व है | हम सभी का दायित्व बनता है हम उनका सम्मान करें| सेक्रेटरी मानिक जैन ने कहा कि कारगिल का युद्ध साहस, शौर्य और बलिदान की मिसाल है उन वीरों की जिन्होंने जान से लड़कर कारगिल की ऊंचाइयों पर तिरंगा शान से लहराया। कैशियर साहिल जैन ने कहा कि आज भी वो वीर जवान हमारे दिलों के करीब हैं जिन्होंने भारत मां का सम्मान अपनी जानों को गवाकर शूरवीरता का इतिहास दोहराया। अंत में बच्चों ने 2 मिनट का मौन रखकर अपने कुर्बान हुए जवान शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की|












