Tuesday, September 22, 2026
Home Education सरकारी स्कूल अज्जोवाल में लेखन मुकाबले आयोजित, जैस्मीन व जोयल रहे विजेता

सरकारी स्कूल अज्जोवाल में लेखन मुकाबले आयोजित, जैस्मीन व जोयल रहे विजेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम हरजिंदर कौर के मार्गदर्शन में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में स्टैंडर्ड क्लब एक्टिविटी के तहत बच्चों के लेखन मुकाबले करवाए गए। ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्डस की स्कूल इंचार्ज मैडम मनजीत कौर की देखरेख में करवाएं गए इस मुकाबले में जैस्मीन जॉबी और जोयल जॉबी ने पहला स्थान प्राप्त किया। तरुणप्रीत कौर व मोनिका ने दूसरा जबकि मनजीत और राजदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

इसके अलावा साहिल और युविका को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मैडम मनजीत कौर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत अधिक मायने नहीं रखती बल्कि इसमें भाग लेना अहम होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर अमरीक सिंह,संगीता सैनी,अनु आनंद,काजल आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here