Monday, September 21, 2026
Home Hoshiarpur एड. सुरिंदर राणा प्रधान व गौरव गर्ग को महासचिव बनने पर किया...

एड. सुरिंदर राणा प्रधान व गौरव गर्ग को महासचिव बनने पर किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी संज़ीव अरोड़ा के नेतृत्व में टैक्सेशन बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट सुरिंदर राणा एवं महासचिव एडवोकेट गौरव गर्ग को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि कर व्यवस्था देश की आर्थिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। समय पर और सही ढंग से करों का भुगतान करने से सरकार को विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आधारभूत सुविधाओं के लिए आवश्यक संसाधन प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि टैक्सेशन बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता करदाताओं को कर कानूनों एवं नियमों की सही जानकारी देने तथा कर संबंधी मामलों में उचित मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।संज़ीव अरोड़ा ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और टैक्सेशन से जुड़े अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि वे करदाताओं और कर व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट सुरिंदर राणा एवं महासचिव एडवोकेट गौरव गर्ग अपने अनुभव, योग्यता एवं सकारात्मक सोच से एसोसिएशन को और मजबूत करेंगे तथा अधिवक्ताओं एवं करदाताओं से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

Advertisements

टैक्सेशन बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट सुरिंदर राणा एवं महासचिव एडवोकेट गौरव गर्ग ने भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, आपसी सहयोग, व्यावसायिक गरिमा तथा कर संबंधी मामलों में लोगों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं एवं अधिवक्ता वर्ग के बीच सकारात्मक सहयोग समाज के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने परिषद का सम्मान एवं शुभकामनाएं देने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान देकर अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में टैक्सेशन बार एसोसिएशन नई उपलब्धियां हासिल करेगी। इस अवसर पर एडवोकेट अवतार सिंह कंग वाइस प्रेसिडेंट, एडवोकेट राहुल पासी सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी, एडवोकेट हरीश एरी  चेयरमैन, एडवोकेट एस.पी. जोशी वाइस चेयरमैन और एडवोकेट नरिंदर जोशी कोऑर्डिनेटर,अंकित कुंद्रा महासचिव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विनोद परमार व परिषद की ओर से विजय अरोड़ा, शाखा बग्गा, अश्वनी कुमार दत्ता, अजय चावला व अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here