Monday, September 21, 2026
Home Hoshiarpur आई लव NICE सेल्फी चैलेंज के विजेताओं को किया सम्मानित

आई लव NICE सेल्फी चैलेंज के विजेताओं को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नाइस कंप्यूटर्स द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए आयोजित आई लव नाइस सेल्फी चैलेंज के विजेताओं को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में नाइस कंप्यूटर्स के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संस्थान में बनाए गए विशेष सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए नाइस कंप्यूटर्स के साथ कोलैब किया।

Advertisements

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थियों ने नाइस कंप्यूटर्स के साथ अपने जुड़ाव और संस्थान के प्रति अपने उत्साह को भी प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार पोपिंदर ने प्रथम स्थान, गुरजीत ने द्वितीय स्थान तथा स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और सहभागिता के लिए बधाई दी गई।

इस अवसर पर नाइस कंप्यूटर्स के सेंटर डायरेक्टर प्रेम सैनी ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इसमें सीखने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, करियर के अवसर तलाशने और अपनी ग्लोबल प्रेज़ेंस बनाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग करने का आह्वान किया, ताकि वे इसका उपयोग अपने ज्ञान, कौशल और करियर को आगे बढ़ाने के लिए कर सकें।

कार्यक्रम में नाइस कंप्यूटर्स होशियारपुर के सेंटर मैनेजर मिथुन ठाकुर तथा नाइस रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सेंटर मैनेजर संदीप कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर प्रेम सैनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी टीम सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के कारण यह आयोजन सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में नाइस कंप्यूटर्स की टीम के सदस्यों एवं सभी प्रतिभागियों ने विजेताओं को बधाई दी और विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं कौशल-विकास गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here