Tuesday, October 13, 2026
Home Crime बठिंडा तहसील में चली गोली, व्यक्ति घायल

बठिंडा तहसील में चली गोली, व्यक्ति घायल

बठिंडा (द स्टैलर न्यूज़)। बठिंडा में गोली चलने की घटना सामने आई है। तहसील परिसर में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए हथियार चैक करवाने पहुंचे एक व्यक्ति की कमर में बंधे हथियार से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से उक्त व्यक्ति खुद ही घायल हो गया। अचानक गोली चलने की आवाज से तहसील परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति अपना हथियार चैक करवाने के लिए क्लर्क के पास जा रहा था।

Advertisements

इसी दौरान उसकी कमर पर बंधे हथियार से अचानक फायर हो गया। गोली उसकी जांघ में जा लगी। मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। गोली चलने की घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा गार्डों ने तहसील के दरवाजे बंद कर दिए और लोगों की आवाजाही रोक दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here