Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ धार्मिक समागम 12 को:...

होशियारपुर में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ धार्मिक समागम 12 को: ब्रम शंकर ज़िम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि ‘मिनी काशी’ के नाम से विख्यात होशियारपुर शहर में 12 अगस्त को भगवान शिव को समर्पित भव्य धार्मिक समागम ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ का आयोजन दशहरा ग्राउंड में हो रहा है।

Advertisements

विधायक ज़िम्पा ने समस्त क्षेत्रवासियों को इस भक्तिमय कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि इस भव्य धार्मिक समागम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर पहली बार होशियारपुर शहर की पवित्र धरती पर पधार रहे हैं। भगवान शिव के भजनों के लिए दुनिया भर में मशहूर कैलाश खेर भगवान शिव की भक्ति से ओत-प्रोत अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।

विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने बताया कि इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार शाम 6.30 बजे से होगी। उन्होंने  बताया कि समागम में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आयोजन समिति द्वारा विशाल एवं भव्य लंगर की भी विशेष व्यवस्था की गई है। विधायक ने शहर के सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों तथा आम जनता से अपील की कि वे अपने परिवारों सहित पहुंचकर इस भव्य भगवान शिव संध्या का आनंद उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here