Thursday, October 8, 2026
Home Crime मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग, नौजवान की ह-त्या

मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग, नौजवान की ह-त्या

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना में बेखौफ बदमाशों ने देर रात 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सोनू (23) के रूप में हुई है, जो पेशे से फोटोग्राफर था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त की रात सोनू अपने एक करीबी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह पुराने बस स्टैंड के समीप पहुंचा, तभी किसी बात को लेकर कार में सवार कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। आरोपियों ने सोनू की कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उसे रुकवा लिया।

Advertisements

इसके बाद कार से उतरे एक हमलावर ने पिस्तौल निकालकर सोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही सोनू लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार हो चुके थे। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल सोनू को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here