Thursday, October 8, 2026
Home Punjab पठानकोट में ड्यूटी के दौरान ASI की गोली लगने से मौत, AK-47...

पठानकोट में ड्यूटी के दौरान ASI की गोली लगने से मौत, AK-47 साफ करते समय हुआ हादसा

पठानकोट (द स्टैलर न्यूज़)। पठानकोट के सिविल लाइन इलाके में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 51 वर्षीय एएसआई राम सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह राम सिंह अपनी सर्विस एके-47 राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई। गोली उनके सिर को पार कर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राम सिंह पठानकोट के गांव भोआ के रहने वाले थे और पिछले करीब 8 वर्षों से पठानकोट पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। वह नाइट ड्यूटी पर नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे।

Advertisements

बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद वह थाने के बाहर बने टेंट शेड में बैठे थे और रोजाना की तरह अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फायर हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और गार्ड तुरंत वहां पहुंचे, लेकिन तब तक राम सिंह की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती जांच में इसे राइफल की सफाई के दौरान हुआ हादसा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here