Wednesday, October 7, 2026
Home Chandigarh बिल्डर के दफ्तर पर चली गोलियां, मिल रही थी धमकियां

बिल्डर के दफ्तर पर चली गोलियां, मिल रही थी धमकियां

मोहाली (द स्टैलर न्यूज़)। जीरकपुर में एक बिल्डर के दफ्तर पर दो हथियारबंद युवकों ने फायरिंग की। दोनों हमलावरों ने प्रोजेक्ट के गेट पर तीन फायर किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। बिल्डर अमित दुआ ने बताया कि उन्हें पिछले करीब एक वर्ष से लगातार धमकियां मिल रही थीं।

Advertisements

उनका आरोप है कि उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों को भी जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के साथ फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here