
फरीदाबाद (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के फरीदाबाद के सारण गांव से संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रुप धारण कर लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई पर 3 राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई तुषार ने बड़े भाई अभिषेक को गोली मारी। पेट के बीचों-बीच गोली लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी तुषार मौके से फरार हो गया।

वारदात सारण गांव के बृजवासी मिठास भंडार के पास हुई है। गोली लगने के बाद घायल अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को गोलीकांड की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आरोपी तुषार की तलाश में पुलिस की टीमें जुटीं हुई है। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच कर रही है।












