Sunday, October 25, 2026
Home National दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 6 लोगों की मौत

दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 6 लोगों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में कल एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। देर रात मलबा हटाए जाने के दौरान एक और शव मिला। मरने वालों में एक छात्र और एक मजदूर है, जबकि 4 की पहचान अभी नहीं हुई है। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जो इमारत गिरी वो 40-50 साल पुरानी थी।

Advertisements

बताया जा कहा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी जमा हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई भी चल रही थी। 12 का रेस्क्यू कर लिया गया है। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। बिल्डिंग के मालिक का नाम आनंद बंसल है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं FIR दर्ज कर ली है। इधर, हादसे के बाद मलबे में दबे एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया। उसने लोगों से रेस्क्यू की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here