
कोलकाता (द स्टैलर न्यूज़)। कोलकाता के आरजी कल मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डाक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में डाक्टरों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। कॉलेज के 45 से अधिक सीनियर डाक्टरों समेत स्टाफ के कई सदस्यों ने जूनियर डाक्टरों का समर्थन करते हुए इस्तीफा दे दिया है।

डाक्टरों ने प्रशासन को लिखे पत्र में कहा कि अभी भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी डाक्टरों की हालत बिगड़ रही है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह प्रदर्शनकारी डाक्टरों और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे डाक्टरों के साथ समझौता करे। सीनियर डाक्टरों ने कहा कि हम सीनियर डाक्टरर्स इस्तीफा दे रहे है, क्योंकि सरकार भूख हड़ताल पर बैठे डाक्टरों की बिगड़ती हालत से बेखबर है और अगर हर हालात की मांग हुई तो हम व्यक्तिगत इस्तीफा भी देंगें।












