जस्टिस लोया मामले में कांग्रेस रच रही महाभियोग का ड्रामा: धूमल

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जस्टिस लोया मामले में याचिका ख़ारिज होने के बाद जनता में किरकिरी से बचने के लिए कांग्रेस महाभियोग का ड्रामा रच रही है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज यहां जारी प्रैस विज्ञप्ति में कांग्रेस को घेरते हुए कहा की भगवा आंतकवाद के नाम पर कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती रही है।

Advertisements

-पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरा, कहा याचिका ख़ारिज होने से हुई कांग्रेस की किरकिरी

जिस तरह से जस्टिस लोया मामले में दाखिल जनहित याचिका को माननीय सर्वोच्च न्यायलय में ख़ारिज किया गया है। उससे पूरी तरह से साफ हो गया है की यह विल्कुल राजनितिक षड्यंत्र रचा गया था। सर्वोच्च न्यायलय ने साफ कहा है की जज लोया की मौत प्राकृतिक थी, इसमें कोई साजिश नहीं है। ये याचिका न्यायपालिका को बदनाम करने की साजिश है।

जिसके सामने आने से कांग्रेस की भद पिटी है। अब कांग्रेस पार्टी जनता में किरकिरी से बचने के लिए और आपनी पार्टी की साख बचाने के लिए महाभियोग का ड्रामा रच रही है। सता की लोभी कांग्रेस पार्टी हमेशा सता हासिल करने के लिए व लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए स्वांग रचती रहती है और उससे हर बार मुह की खानी पड़ती है। इस बार भी कांग्रेस अपने मन्सुबे में सफल नहीं हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here