श्री सच्चर का प्रदेश स्तरीय श्रद्धांजलि समागम लुधियाना में 24 अप्रैल को: खेड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब के महान सपूत दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस राजिंदर सच्चर जी के निधन पर दुनिया भर के पंजाबियों में शोक की लहर है। इस संबंधी प्रदेश शोक समागम 24 अप्रैल को 10 बजे गुरमति मिशनरी कालेज लुधियाना में होगा। इसमें सर्वश्री जत्थेदार केवल सिंह, प्रो. जगमोहन सिंह, बलवंत सिंह खेड़ा और गांव बचाओ मुहिम पंजाब के संचालक डा. प्यारे लाल गर्ग ने भी विचार प्रगट करेंगे।

Advertisements

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के प्रदेश प्रधान हरिंदर सिंह मानशाहिया व महासचिव ओम सिंह सटियाणा ने बताया कि श्री सच्चर साहिब भारत भर में मनुष्य अधिकारों व पंचायतों को अधिक अधिकार देने के लिए लगातार संघर्ष किया। भारत सरकार द्वारा उनको मुस्लिम भाईचारे की आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट करने की जिम्मवारी डाली थी। उनके द्वारा पेश रिपोर्ट इतिहासिक मानी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here