Sunday, October 25, 2026
Home Education मालती ज्ञानपीठ पुरस्कार-2018 के लिए 15 शिक्षक चयनित

मालती ज्ञानपीठ पुरस्कार-2018 के लिए 15 शिक्षक चयनित

चंडीगढ़। मालती ज्ञानपीठ पुरस्कार- 2018 के लिए पंजाब के उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के 15 शिक्षकों का चयन किया गया है। भारत के माननीय उप-राष्ट्रपति श्री एम. वैंकेया नायडू द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements

पुरस्कार में एक लाख रुपये, उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और पदक शामिल हैं। शिक्षकों का चयन वैश्विक मानकों के साथ जिला स्तर पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग कर डीपीआई द्वारा लिस्टिंग की गई। लिखित परीक्षा के माध्यम से, विषय विशेषज्ञों द्वारा साक्षात्कार कर और अंतत: प्रतिष्ठित जूरी द्वारा अंतिम चयन किया गया। जिसमें कुल 147 शिक्षकों में से पंजाब के 15 शिक्षकों का चयन हुआ।

जूरी में एमएम ऑटो ग्रुप और सोसायटी के अध्यक्ष के सीएमडी श्री मनोज सिंघल, डॉ नंद किशोर गर्ग, चांसलर महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय-बद्दी; श्री बी बी टंडन, आईएएस (सेवानिवृत्त), भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त, प्रो. डॉ अरुण कुमार ग्रोवर। कुलपति-पंजाब विश्वविद्यालय, डॉ. एस. पी. बंसल, कुलपति, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी, हरियाणा, प्रो. नागेश्वर राव, कुलपति, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, हल्दवानी, श्री बी. एस. बराड़, आईपीएस (सेवानिवृत्त), श्री बी.एस. ढोल, पीसीएस (सेवानिवृत्त), श्री परमित सिंह पीसीएस, डीपीआई स्कूल पंजाब, डॉ. डी. आर. सैनी, प्रिंसिपल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, डॉ. मनींद्र सिद्धू, प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय, फॉर विमेन, चंडीगढ़, श्री सिकंदर लाल जैन, एडवोकेट, लुधियाना, श्री दीपक जैन, उद्योगपति और श्री सुनील कुमार जैन, पूर्व चीफ इंजीनियर शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here