कसौली गोलीकांड के विरोध में सडक़ों पर उतरी कांग्रेस: जयराम सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त: सुक्खू

हमीरपुर (द स्टैर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सोलन जिले के कसौली गोलीकांड में असिस्टेंट टाउन प्लानर की हत्या पर प्रदेश की जयराम सरकार घिर गई है। हत्या के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस ने धरने दिए और प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। सुक्खू ने खुद अपने गृह जिले हमीरपुर में धरने की अगुवाई की और गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। जिले के सभी ब्लॉक से कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं धरने में शामिल हुईं और गोलीकांड पर रोष जताया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि धर्मपुर में महिला असिस्टेंट टाउन प्लानर शैलबाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जयराम सरकार के सत्ता में आने के बाद तीन महीने के कार्यकाल में ही कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आपराधिक तत्वों के हौसेले बुलंद हैं।

Advertisements

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में गांधी चौक पर दिया धरना, अन्य जिला मुख्यालयों पर भी किए विरोध प्रदर्शन

राज्य में यह पहला मामला है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के आदेश पर कसौली व धर्मपुर में अवैध निर्माण गिराने गईं सरकारी अधिकारी की हत्या कर दी गई। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कानून व्यवस्था और सरकार नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं है। पुलिस का डर आपराधिक तत्वों में नहीं रहा है। असिस्टेंट टाउन प्लानर को हत्यारा गोली मारकर फरार हो गया व पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इससे शर्मनाक बात पुलिस विभाग व सरकार के लिए कोई नहीं हो सकती। अभी तक पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्त में नहीं ले पाई है। पुलिस को हत्यारे को पकडऩे के लिए इनाम तक घोषित करना पड़ा है। यह पुलिस की लचर कार्यप्रणाली की पोल खोलता है। धरने में हमीरपुर जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, एससी प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुरेश कुमार, प्रदेश सचिव अतुल कड़ोहता, नादौन ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद,भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा,जिला सेवा दल मुख्य संगठक मदन लाल,कैप्टन प्रेम चंद,अजय शर्मा, मनोज शर्मा, विवेक कटोच,रीना देवी,निशा कटोच,चारु जैन,राजेश ठाकुर,बलविन्दर बबलू,अनिल वर्मा,नीलम ठाकुर,बलवंत चौधरी,राजीव राणा, मोती जोशी, डिम्पल कटोच, सौरभ कटोच कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश मे अराजकता का माहौल

सुक्खू ने कहा कि देश में जहां मोदी सरकार के सत्तासीन होने के बाद से अराजकता का माहौल है, वहीं भाजपा शासित राज्यों में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में रेप और उसके बाद हत्या की घटनाएं इसका ज्वलंत उदाहरण हैं। सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश की कानून व्यवस्था अपराधियों के हाथों में सौंप दी है। भाजपा सरकार के तीन महीने के शासन में रेप, हत्याएं और अन्य अपराध देवभूमि में बढ़े हैं। पालमपुर में युवती से गैंगरेप की ताज़ा घटना सामने आई है। नगरोटा सूरियां में स्कूली छात्रा को इसलिए आत्मदाह करना पड़ा, चूंकि स्कूल जाते वक्त उसे रोजाना असामाजिक तत्व छेड़ते थे। जयराम सरकार को दलगत राजनीति करने की बजाय कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। सरकार बदले और बदली से बाहर निकलकर अपराधियों पर शिकंजा कसे। ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here