Thursday, October 15, 2026
Home Politics युवा संगठनों ने अरोड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने पर दीपक पुरी को...

युवा संगठनों ने अरोड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने पर दीपक पुरी को दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लास्ट होप वैल्फेयर सोसायटी एवं अन्य युवा संगठनों की तरफ से विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने पर श्री अरोड़ा के दामाद दीपक पुरी को बधाई दी गई। इस मौके पर हरपाल सिंह पुरी, लक्की वर्मा, पवन रिशी, गौरव वर्मा उपस्थित हुए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के समधी हरपाल सिंह पुरी ने समस्त नौजवानों को बधाई दी एवं उनका धन्यवाद किया। श्री पुरी ने कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी योजनाओं और भलाई स्कीमों को जमीनी स्तर पर लागू करवाने हेतु श्री अरोड़ा द्वारा भर्सक प्रयास किए जाएंगे ऐसा उन्हें विश्वास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही युवाओं को आगे बढऩे के मौके प्रदान किए हैं तथा इसी का नतीजा है कि आज युवा साइंस युग में प्रवेश कर खुद को साबित कर रहे हैं।

Advertisements

इस मौके पर सोसायटी के महासचिव करनदीप सिंह ने दीपक पुरी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान दीपक पुरी ने कहा कि युवाओं से जुड़ी समस्याओं को हल करवाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सोसायटी के सदस्य हरप्रीत सिंह, दीपक वासूदेव, तेजवंत सिंह, सन्नी शर्मा, राजन शर्मा, करमजीत सिंह, गुरदीप सिंह, राहुल बद्धण, बलवंत, मनजोत धामी, इंद्रजीत धामी, मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here