पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल होशियारपुर ने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल होशियारपुर (रजि.) की तरफ से आनंद बांसल की अगुवाई में व्यापार मंडल ने कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा को सम्मानित किया और उन्हें कैबिनेटमंत्री बनने पर बधाई दी। इस मौके पर आनंद बांसल ने कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करवाया और व्यापार की बेहतरी के लिए सरकार से नीतियां बनाने की अपील की।

Advertisements

इस अवसर पर मंडल का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा व्यापार मंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाने की बात कही।

इस मौके पर जगदीश अग्रवाल, महेश कुमार अग्रवाल, खरैती लाल कतना, बिन्दुसार सूद, श्याम नरुला, संदीप शर्मा, कुलजीत सिंह गुलाटी, विजेश चंद्र गुप्ता, आज्ञापाल सिंह साहनी, महेश कपूर, दीपक मेहंदीरत्ता, अशोक जैन, दविंदर मोहन बिंदा, विपन गुप्ता, शमशेर सिंह, जोगिंदर पाल, राज कुमार बांसल, अमित शर्मा, नीरज सिंगला, तिलक राज, जसविंदर सिंह, हैप्पी, शाखा बग्गा, सतपाल गुप्ता, सुरजीत सिंह, अमित मित्तल तथा गुरपाल सिंह आदि ने भी श्री अरोड़ा को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here