
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली तथा जन विरोधी भाजपा सरकार को कर्नाटक में बहुमत साबित करने से पहले ही भाग जाने तथा येदियुरप्पा द्वारा त्यागपत्र देने के लिए मजबूर होने से कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। यह बात जिला यूथ कांग्रेस लोकसभा होशियारपुर के अध्यक्ष रोहित जोशी ने कर्नाटका में भाजपा सरकार गिरने के बाद कही। रोहित जोशी ने कहा कि भाजपा के लीडरों ने हर हथकंडा सरकार बनाने के लिए अपनाया।

रिश्वत तथा डर का माहौल बनाने के बावजूद वे कांग्रेस तथा जे.डी.एस. विधायकों को रोक न सके। भाजपा ने बहुत ही घटिया राजनीति का कर्नाटक में प्रदर्शन किया। जिससे लोकतंत्र प्रणाली ने स्वाकार नहीं किया तथा उन्हें मुंह की खानी पड़ी। रोहित जोशी ने कहा कि राजनीति जोशी ने कहा कि राजनीति में सिर्फ लोकतंत्र पर यकीन रखने वाले ही स्थिर रह सकते है पर भाजपा सत्ता की भूख में हर गलत काम करने को तैयार रहते है। इस लिए उन्हें अब मुंह की खानी पड़ी है। जोशी ने कहा कि मोदी सरकार की भी आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है तथा केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।













