भाजपा की जनविरोधी नीतियों को मुंह तोड़ जवाब है कांग्रेस की जीत: रोहित खुल्लर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाकर जनता ने भाजपा की केंद्र सरकार की जनविरोधितों नीतियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उक्त बात कांग्रेसी नेता रोहित खुल्लर ने जीत की खुशी कार्यकर्ताओं के साथ सांझा करते हुए कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब की जनता ने अकाली-भाजपा के अत्याचारी राज का अंत किया था उसी प्रकार उक्त राज्यों में भी जनता ने भाजपा को शिकस्त देकर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना इरादा साबित कर दिया है। आने वाले लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर संतोख सिंह, सरवन राम, जगदीश, जोगिंदर, मोहन लाल, लक्की, काका, सुखविंदर सोढी तथा गौरव व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here