Tuesday, October 27, 2026
Home Politics कैप्टन के प्रदेश प्रधान बनने से कार्यकर्ताओं में हुआ नई ऊर्जा का...

कैप्टन के प्रदेश प्रधान बनने से कार्यकर्ताओं में हुआ नई ऊर्जा का संचार:विधायक अरोड़ा

congress  photo 27

-अंबिका सोनी के प्रचार कमेटी की चेयरमैन बनने पर भी दी कार्यकर्ताओं की बधाई-
होशियारपुर। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के पी.पी.सी.सी. के प्रधान बनने और अंबिका सोनी के विधान सभा चुनाव दौरान प्रचार कमेटी की चेयरमैन बनने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता और भी मेहनत से पार्टी को विधानसभा 2017 में विजय दिलाने के लिए दिन-रात एक करके काम करेंगे। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने इस खुशी में शहर के घंटाघर चौक पर लड्डू बांटते हुए कही। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा भी डाला और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाकर कैप्टन के प्रदेश प्रधान बनने की खुशी व्यक्त की। इस दौरान विधायक अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के बब्बर शेर की संज्ञा पा चुके कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के पार्टी अध्यक्ष बनने से पार्टी में नया जोश भर गया है तथा वहीं हैं जो बादलों को उनके किए की सजा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन के प्रदेश पार्टी कमान संभालने से प्रदेश की जनता में भी नई आशा की किरण ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कैप्टन के साथ खड़ा है और मिशन 2017 को पूरा करके कांग्रेस को पुन: प्रदेश की सत्ता पर काबिज करेगा। इस मौके पर पार्षद सरवन सिंह, कमलजीत कम्मा, कुलविंदर सिंह हुंदल, सुदर्शन धीर, राम मूर्ति, जय प्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार, अमरजीत चौधरी, सुरिंदर शिंदा, मदन लाल बद्धण, तीर्थ राम, सौरव वालिया, पलविंदर सिंह, प्यारा लाल सैनी, अवतार सिंह, सुशील कुमार शर्मा, कुलविंदर सिंह हुंदल, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, रजेश कुमार, रवि लोचन, जैसन मैथ्यू, मेहर सिंह, रमेश कुमार, सुरिंदर पाल, हरि कृष्ण, प्रदीप कुमार, दीपक नैय्यर, गौरव शर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, सुरजीत लाल, राकेश मोहन सैनी, अंकुर बांसल सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here