-कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के प्रधान बनने और मैडम अंबिका सोनी के चेयरमैन बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर-
होशियारपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को पी.पी.सी.सी. प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना तथा मैडम अंबिका सोनी को प्रचार कमेटी का चेयरमैन बनाने से प्रदेश में कांग्रेस और मजबूत स्थिति में महसूस कर रही है। उक्त बात पी.पी.सी.सी. एस.सी. सैल के प्रदेश चेयरमैन डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कैप्टन के प्रधान तथा मैडम अंबिका सोनी को चेयरमैन बनाए जाने की खुशी व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो धर्म और जातिवाद की राजनीति से उठकर राष्ट्र हित की बात करती है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा ने प्रदेश के जो हालात किए हैं उससे जनता त्राहि-त्राहि कर उठी है और ऐसे में इसके अत्याचारों का जवाब देने के लिए पार्टी हाईकमान ने ऐसा कदम उठाया है, जिससे प्रदेश की जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास सु²ढ़ हुआ है। डा. राज ने बताया कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और मैडम अंबिका सोनी से भेंट करके उन्हें बधाई दी है तथा यह आश्वस्त किया है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता विशेषकर एस.सी. सैल पंजाब में विधानसभा चुनाव 2017 में अहम भूमिका निभाता हुआ कांग्रेस सरकार लाने को दिन-रात एक कर देगा।
विधानसभा चुनाव 2017 में जीत अब दूर नहीं:डा. राज
Advertisements