शिअद अपने कार्यकर्ताओं का बढ़ाती है मान:लाली बाजवा

DSC_1651-बी.सी. सैल के शहरी अध्यक्ष मठारु ने किया शिअद जिला अध्यक्ष लाली बाजवा का सम्मान-होशियारपुर। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के बी.सी. सैल के शहरी अध्यक्ष हरजीत सिंह मठारु की तरफ से उन्हें पार्टी द्वारा यह ज्मिमेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के जिला अध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्ड नंबर 26 में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और इलाका निवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर समारोह के शुभारंभ पर जोगा सिंह ने आए हुए मेहमानों व इलाका निवासियों का स्वागत किया और पार्टी की जनहितैषी नीतियों से आमजनता को पहुंच रहे लाभ की जानकारी दी। इस मौके पर हरजिंदर सिंह विर्दी, पार्षद नरिंदर सिंह,बरिंदर सिंह परमार जैला, बलराज सिंह चौहान, रणधीर सिंह भारज, सर्बजीत बब्बू, प्रेम नाथ जोशी, एडवोकेट अविनश कौर वैद्य जिला अध्यक्ष महिला विंग शिअद, हरदेव सिंह कांसल सदस्य जनरल कौंसिल, तेजिंदर सिंह सोढी, राम लुभाया व मास्टर कुलविंदर सिंह जंडा ने जहां लाली बाजवा को बधाई दी वहीं मोहल्ले की समस्याओं और जरुरतों से जिला अध्यक्ष को अवगत करवाया। सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम सिंह ने लाली बाजवा को मुबारक भेंट करते हुए भरोसा दिलाया कि वार्ड की समस्याओं का पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लाली बाजवा ने कहा कि अकाली दल अपने मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ताओं की कद्र करती है तथा उन्हें समय-समय पर जिम्मेदारी वाले पदों से मवाजा जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वे कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे तथा जनता की समस्याओं को दूर करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बी.सी. सैल के नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष हरजीत सिंह मठारु को अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर हरजीत सिंह मठारु एवं अन्य ने श्री बाजवा को सम्मानित किया। समारोह के अंत में महासचिव हरजिंदर सिंह रिहल ने आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अन्य के अलावा पार्षद संतोख सिंह औजला, रुप लाल थापर व पार्षद सुरजीत कुमार, एस.डी.ओ. यादविंदर सिंह सोढी, जपिंदर सिंह, विक्की बेदी, हरमीत सिंह भोगल, गुरविंदर सिंह पलाहा, मनप्रीत सिंह रेहसी, यादविंदर सिंह बेदी, संदेप सरोच, मास्टर शरनजीत टाटरा, सुरिंदर सिंह भारज, जोगिंदर सिंह भारज, दीपक ठाकुर, हैप्पी ठाकुर, हरविंदर सिंह, तरलोक सिंह, राजीव पलाहा, अमन मेहता, अवतार सिंह रिहल, बब्बू बजवाड़ा, हरभजन धालीवाल, सोनू धालीवाल, जस्सा कलसी, मनमोहन सिंह, गुरदीश सिंह, दलजिंदर बिट्टू, विपन सूद, विकास शर्मा, हरविंदर सिंह मान, लखवीर सिंह भारज, सतवंत सिंह भोगल, सुरिंदर सिंह शिंदा, हरभजन कौर, रविंदर कौर मठारु, सविंदर कौर, हरबंस कौर, कुलविंदर कौर, रणजीत कौर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here