एलायसं क्लब ने राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर पांच साहित्य रचनाकारों के साथ विचार-विमर्श व सम्मान समारोह का किया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। एलायन्स क्लब होशियारपुर की ओर से ’’राष्ट्रीय हिन्दी दिवस’’ तथा कलाकार निर्देशक अशोक पुरी की माता कृष्णा देवी पुरी की 15वीं बरसी के अवसर पर हिन्दी के पांच साहित्य रचनाकारों के साथ विचार-विमर्श तथा सम्मान समारोह डिस्ट्रिक गवर्नर एैली डा. एम.जमील बाली तथा एैली. अशोक पूरी की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में किया गया। जिसमें आई.सी.सी. ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ एैली एस.पी.राणा तथा वी.डी.जी-2 एैली सुमेश कुमार विशेष तौर पर पहुंचे। इस प्रोग्राम के प्रोजैक्ट चेयरमैन एैली खलील अहमद थे। ’राष्ट्रीय हिन्दी दिवस’’ के अवसर पर हिन्दी जगत की सम्मनित शख्सियतों में होशियारपुर के हिन्दी लेखक धर्मपाल साहिल, द्वारका भारती, जसवीर धीमान, प्रो. कृष्ण मुरारी तथा संगीत साहित्य को दो हिन्दी पुस्तकें देने वाले एैली विवेक साहनी थे।

Advertisements

विचार-विमर्श के आरंभ में जान-पहचान के बाद धर्मपाल साहिल ने कहा कि पंजाब पांच दरियाओं से पहले सप्त-सिन्धू की धरती है जहां वेदों की रचना हुई। उन्होंने आधूनिक युग में भी हिन्दी साहित्य के सृजकों की सूची में पंजाब की धरती के ऊपर जन्मे हिन्दी साहित्यकारों को पहली लाईन में खड़े होने की वकालत की। उन्होंने कहा कि हमारी धरती को यह गौरव है कि हिन्दी के भजन, नावल तथा कहानी में हम किसी से पीछे नहीं। उन्होंने श्रद्धा राम फ्लिौरी तथा भीष्म साहनी की हिन्दी साहित्य को देन के बारे में गौरव महसूस किया। इस उपरान्त द्वारका भारती जी ने जीवन दर्शन में हिन्दी के प्रेम तथा सभ्य भाषा होने पर गौरव महसूस होने की वकालत की।

जसवीर धीमान ने भाषा को किसी भी धर्म या राजनीतिक पार्टी के साथ जोडक़र देखने की प्रचलित आधार के ऊपर दुख प्रगट किया। विवेक साहनी ने संगीत की पहचान में साहित्य सिरजने के कार्य की ज़रूरत तथा अहमियत के ऊपर अपने विचार प्रगट किये। प्रो. कृष्ण मुरारी ने एलायन्स क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक-119 के गवर्नर डा. एम.जमील बाली तथा एैली अशोक पूरी ने आज के प्रोग्राम के लिए मुबारकबाद दी। प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव में एैली डा. बाली ने हिन्दी के होशियारपुर के सम्मानित साहित्यकारों को साहित्य की देन के लिए मुबारकबाद दी।

उन्होंने कहा कि साहित्य ही मनुष्य को अच्छा प्राणी बनने के लिए प्रेरित करता है जिसके लिए समूह साहित्यकारों को देश प्रेम सबसे पहले याद रखना चाहिए। इस अवसर पर एैली अशोक पूरी ने बताया कि एलायन्स क्लब द्वारा समय-समय पर इस तरह के प्रोग्राम करवाए जाते हैं तथा हम इन साहित्यकारों के साथ बैठकर गौरव महसूस करते हैं। प्रोग्राम के अन्त में एलायन्स क्लब की ओर से हिन्दी के साहित्यकार धर्मपाल साहिल, द्वारका भारती, जसवीर धीमान, प्रो. कृष्ण मुरारी तथा विवेक साहनी को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here