मनोज करीर वीर हकीकत राये सेवा समिति के जिला अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट:गुरजीत सोनू। जय दुर्गे वीर हकीकत राय सेवा समिति की बैठक जिला प्रभारी अशोक सूद की अगुवाई में हुई। इस मौके पर उन्होंने संस्थापक विजय सूद पप्पा की सहमति एवं निर्देशों पर मनोज करीर को जिला प्रधान नियुक्त किया। जिसका सभी ने स्वागत करते हुए अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर संस्थापक विशेष तौर से पहुंचकर नवनियुक्त प्रधान को सम्मानित किया।

Advertisements

इस दौरान विजय सूद पप्पा ने कहा कि समिति के कार्य का विस्तार करने हेतु पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं, जिसके तहत मनोज करीर को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। विजय सूद पप्पा ने बताया कि वीर हकीकत राय की जीवनी और उनके आदर्शों तथा धर्म पर उनके विश्वास का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए समिति लंबे समय से कार्यरत है तथा आने वाले समय में वीर हकीकत राय के बारे में अपनी भावी पीढ़ी को जागरुक करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

जिसके तहत स्कूलों में विशेष सैमीनार व अन्य प्रकार के कार्यक्रम करवाकर बच्चों को वीर हकीकत राय एवं धर्म के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त प्रधान करीर को समिति के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों पर चलने की बात कहते हुए संस्था का विस्तार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज कुमार सैनी, विनय कुमार, राजिंदर कुमार, विजय मरवाहा, सोनू जोशी, कुलदीप सैनी, ललित सूद, अशोक कालिया, युवा संघ के गोपाल शर्मा व कुबेर कालिया मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here