कांग्रेस 31 मई को देगी महंगाई के खिलाफ धरना: आदिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्र सरकार की देश वासियों के प्रति गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते जनता के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना तो दूर सांस तक लेना दूभर बनता जा रहा है। पैट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम महंगाई को और बढ़ा रहे हैं। जिस कारण रोजमर्रा की जरुरतों की वस्तुओं के दाम बढऩे से लोगों को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसलिए केन्द्र सरकार को नींद से जगाने और उसकी जनविरोधी नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस की तरफ से मिनी सचिवालय के समक्ष 31 मई दिन वीरवार को रोष प्रदर्शन एवं धरना दिया जाएगा।

Advertisements

उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पवन कुमार आदिया ने दी। उन्होंने बताया कि धरना सुबह साढे 10 बजे प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि धरने में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा सहित समस्त विधायक एवं कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी एवं महासचिव राजेश गुप्ता भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here