Monday, October 12, 2026
Home Himachal अजय शर्मा बने कृषि उपज मण्डी हमीरपुर के अध्यक्ष

अजय शर्मा बने कृषि उपज मण्डी हमीरपुर के अध्यक्ष

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। कृषि उपज मण्डी समिति हमीरपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के अजय शर्मा को र्निविरोध चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि किसानों को उनके उत्पाद का उचित मुल्य दिलवाने के प्रयास एवं कदम उठाए जाएंगे। मण्डी उपज समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम आरम्भ किए गए हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आपसी समान्वय के साथ मंडी समिति के माध्यम से किसानों की बेहतरी के लिए कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे। अजय शर्मा ने ताजपोशी के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व सांसद अनुराग ठाकुर तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here