इलाका निवासी मुश्किलों से तरस्त सरकारी नुमांईदे मस्त: ठंडल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। हल्का चव्बेवाल में शरोमिणी अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी ने जो विकास की लहर चलाई थी, उसे ग्रहण लग चुका है। बरसात के दिनों में बहुत से गांवो का संपर्क दूसरे गांवो से टूटा पड़ा है, जिससे आवायाई बहुत मुश्किल हो चुकी है पर सरकारी नुमांईदे नाटक परसती में मस्त है। उपरोक्त शब्द स. सोहन सिंह ठंडल हल्का इंचार्ज चव्बेवाल में ईलाका निवासियों की मुश्किलों को सुनते हुए कहे। ठंडल ने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में शरोमिणी अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लोगों के साथ खड़े है।

Advertisements

उन्होने कहा कि जिस जिस जगह पर बरसात की बजह से गंभीर समस्या आई है, उसे केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की मदद से हल करने का यत्न किया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब यूथ डेवेल्पमैंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने कहा कि जनता की परेशानी हमारी परेशानी हैं। जब तक जनता को राहत नहीं दिलवा दी जाती तब तक भाजपा व शरोमिणी अकाली दल के कार्यकर्ता आराम से नहीं बैठेंगें। इस मौके पर भाजपा नेता दिलबाग सिंह सिद्घू, राज कुमार, चनन सिंह, राजन भारतभाज, सतीश बिल्ला, दीपक कुमार व अन्य ईलाका निवासी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here