विभाग का 15 अगस्त तक ब्यास दरिया में पांच लाख मछलियां छोडऩे का लक्ष्य

होशियारपुर/ टांडा उड़मुड (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। जंगली जीव सुरक्षा विभाग की ओर से ब्यास दरिया में एक लाख मछलियों की पूंग छोड़ी गई। बीते समय दौरान ब्यास दरिया का पानी प्रदूषित होने के कारण अनेकों मछलियां मारी गई थीं। दरिया में मछलियों की पूर्ती के लिए पंजाब सरकार के उपायों सदका विभाग की ओर से टांडा नज़दीक ब्यास दरिया में मछलियों की पूंग को छोड़ा गया।

Advertisements

जंगली जीव सुरक्षा विभाग के चीफ वाइल्ड वार्डन डा.कुलदीप सिंह के दिशानिर्देशों के अधीन डी.एफ.ओ डा. गुरशरण सिंह सैनी के नेतृत्व में विभाग की टीम द्वारा अलग अलग तीन स्थानों भेंट पतन , ब्यास तथा टाहली में तीन हिस्सों में एक लाख मछली की पूंग को छोड़ा गया। इस दौरान डी.एफ.ओ गुरशरण सिंह ने बताया कि जंगली जीव सुरक्षा विभाग की ओर से 15 अगस्त तक तकरीबन पांच लाख मछलियां ब्यास दरिया में छोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान आनरेरी वार्डन कंवर चौधरी , रेंज अफसर रामदास , ब्लाक अफसर हरजिंदर सिंह , नवजोत कौर ब्लाक अफसर , रविशेर सिंह , विवेक सिंह , गुरविंदर सिंह , रशपाल सिंह , सरपंच तरसेम सिंह व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here