पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिती खराब, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर हमला अति निंदनीय: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब में लगातार बढ़ रही डकैती व लूटपाट की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार को समाज विरोधी तत्वों से सख्ती से निपटने की बात कही। इस संबंधी जानकारी देते हुए भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी ज्योति कुमार जौली ने बताया कि आज प्रदेश के विभिन्न जिलों से मिलने आए शिष्ट मंडलों से बात करने के पश्चात खन्ना ने बताया कि पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिती अति संवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिसका उदाहरण प्रदेश में बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं के अलावा गत दिनों अमृतसर में हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक पर हुए जानलेवा हमले से मिलता है।

Advertisements

उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में राज्य सभा सदस्य ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा। खन्ना ने पंजाब में बढ़ रहे नशे के रुझान पर भी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में युवाओं का नशों की ओवरडोज के कारण लगातार मरना, सडक़ों व मोहल्लों में दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाओं में इजाफा होना इस बात की पुष्टि करता है कि कांग्रेस के राज में युवा और आम जनता सुरक्षित नहीं है। खन्ना ने प्रदेश सरकार को चेताते हुए कहा कि युवाओं को नशों से बचाने तथा आम जनता की सुरक्षा के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की सत्ता में रहकर कांग्रेस प्रदेश की जनता की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो प्रदेश में नाजुक हालात पैदा होने में देर नहीं लगेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, राजेश नकड़ा, एडवोकेट डी.एस. बागी, गोपी चंंद कपूर, मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, हरदीप लौंगीया, विजय पुरी, पोमरा, इंन्द्रपाल सिंह, हरजिंदर डांडीयां, उमेश जैन, संजीव पंचनंगलां, तरुण अरोड़ा आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here