गोविंद राय ने अपने 200 साथियों सहित कांग्रेंस छोड़ थामा भाजपा का दामन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला सुंदर नगर से गोविंद राय जोकि इंटक के जिला अध्यक्ष रहे हैं, आज अपने 200 साथियों समेत कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा,पूर्व मेयर शिव सूद,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया,महामंत्री विनोद परमार ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर उन्हें भाजपा परिवार में शामिल किया।

Advertisements

इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए गोविंद राय ने कहा कि कांग्रेस अपना आधार खो चुकी है ,दलित,गरीबों व पिछड़ों आदि के नाम पर राजनीति करने वाले कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। पंजाब में कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में सबसे ज्यादा शोषण मजदूर वर्ग का हुआ है, इसलिए आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने भाजपा में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका का विकास” का विजय मंत्र लेकर लोगों का विकास करने वाली पार्टी है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हए समाज के प्रतिष्ठित लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुंदर नगर शुरू से ही भाजपा का वर्चस्व वाला गढ़ रहा है और गोविंद राय के पार्टी में आने से जिले भर के प्रवासी मजदूरों को पार्टी में आने का रास्ता मिलेगा और पार्टी को नई ताकत मिलेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि भाजपा में सदैव ही गरीब,मजदूर, किसान, दलित व पिछड़े वर्ग की बात की है और मोदी सरकार ने इन वर्गों के लिए शुरू की गई जन कल्याण योजनाओं को धरातल स्तर पर विकसित किया है।

इस मौके पर चन्द्रशेखर तिवारी,विनय कुमार,सुदामा,विश्वनाथ,जगरनाथ भारती,राजकुमार, राम किशन, अजय कुमार, रोहित कुमार,अवशेक मिश्रा, हाकिम शाहनी, पप्पू सिंह, राजेश कुमार, शिव कुमार, सुभाष गुप्ता, राम वृक्ष, जवाहर सिंह,मिथलेश, हिरा सहनी,जीत, तरशिम सिंह, शिव, राम, पप्पू कुमार, बिगु शम्भू प्रसाद, राजेश राम, राम, तेजन मुखिया, भारत, नवीन कुमार बिठू, राकेश, नरेश, राम, रंजू कुमारी,बिंदु देवी, संजना कुमारी, पूजा कुमारी, संगीता देवी, सरिता देवी, गुलाब देवी, इंदिरा देवी, रिकू कुमारी, सीता देवी, मिना,सीता देवी, सुमन कुमारी, अनीता देवी, शकुंतला देवी, मालती देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, लीला देवी, आसा देवी, पानी देवी, संगीता देवी , रजनी देवी, संजू कुमारी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here