ओ.बी.सी. कमिशन बिल पिछड़े वर्गों के लिए तोहफा: मठारू व भारत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ओ.बी.सी. कमिशन संबंधी बिल पास करवाने पर आज ओ.बी.सी. भाईचारे की एक विशेष बैठक पूर्व जिला प्रधान (शहरी) बी.सी. विंग शिरोमणि अकाली दल बादल हरजीत सिंह मठारू की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर मठारू ने समूची भाजपा सरकार व खास कर नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। जिनकी कोशिशों के यह बिल मंजूर हो सका। इस मौके पर यूथ अकाली दल बी.सी. विंग के जिला प्रधान रणधीर सिंह भारज ने कहा कि ओ.बी.सी. की यह मांग लंबे समय से लटक रही थी।

Advertisements

इस बिल के पास होने से ओ.बी.सी. वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर विशेष तौर पर जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल बादल जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने कहा कि पिछड़ी श्रेणियों के लिए शिरोमणि अकाली दल और भाजपा शुरु से ही सोचती है व हमेशा समय-समय पर हमारी सरकारों ने इन वर्गों को बनता हक दिया है। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह विरदी, सुखविंदर सिंह मूणक, रविंदर पाल सिंह मिंटू, कुलदीप सिंह बब्बू बजवाड़ा, हरदीप सिंह डोला, सतपाल सिंह भलाणा, हरजाप सिंह मक्खन, गुरपाल सिंह लाचोवाल, गुरमुख सिंह, हरमीत सिंह, मनदीप सिंह पनेसर, अवतार टाक, लखविंदर लक्की, गुरजीत सिंह, जपिंदर पाल सिंह, परमजीत सिंह कलियाण आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here