Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur अग्निश्मन यंत्र की गैस ली होने से 10 बच्चों की हालत बिगड़ी

अग्निश्मन यंत्र की गैस ली होने से 10 बच्चों की हालत बिगड़ी

img_20160916_061158
-गढ़दीवाला के डी.ए.वी. स्कूल में आज सुबह की है घटना-होशियारपुर (गढ़दीवाला)। गढ़दीवाला के लाला जगतनारायण डी.ए.वी. स्कूल में अग्निश्मन यंत्र लीक होने से उसकी गैस चढऩे से करीब 10 बच्चे नीम बेहोशी की हालत में आ गए। बच्चों को तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उनकी जांच व उपचार के बाद बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं तथा गैस के कारण कुछ समय के लिए बेहोशी जैसी हालत हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई व अन्य राजनेताओं के अलावा प्रशासन की तरफ से जिलाधीश अनिंदिता मित्र, एस.डी.एम. दसूहा बरजिंदर सिंह व पुलिस अधिकारियों ने सिविस अस्पताल पहुंच कर बच्चों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन डा. कैलाश कपूर व अन्य डाक्टरों से बातचीत की और बच्चों के उपचार संबंधी जानकारी हासिल करते हुए बच्चों पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने की बात कही।

Advertisements

hsp-civil
जानकारी अनुसार स्कूल की प्रिंसिपल सुमित्रा जैन ने बताया कि आज सुबह असैंबली के समय स्कूल के बरामदे में लगाया गया एक अग्निश्मन यंत्र बच्चों का हाथ लगने से नीचे गिर गया था। इस दौरान उसमें से थोड़ी सी गैस लीक हुई थी और उसके बाद सेवादारा द्वारा यंत्र को तुरंत उठाकर बाहर मैदान में रख दिया गया था। उस दौरान सभी बच्चे ठीक थे, परन्तु कुछ समय बाद करीब 10 बच्चों (घायलों में 7वीं कक्षा का हेमंत पुत्र राजू, अमरीक कुमार पुत्र पवन कुमार, जसप्रीत कौर पुत्री हरविंदर सिंह, कनिका पुत्री अशोक, मुस्कान पुत्री मदन सिंह, सुरज डडवाल पुत्र रजिंदर सिंह, तनव शर्मा पुत्र नरिंजन शर्मा, वंशिका पुत्री राकेश कुमार और श्रेया पुत्री विवेक कुमार शामिल हैं) को सांस की समस्या पेश आने लगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बचचों के परिजनों को दी और बच्चों को प्राथमिकी उपचांर के बाद उसी समय सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताते हुए उनका उपचार शुरु कर दिया था। अब बच्चे पहले से काफी बेहतर हैं।

hsp-civil1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here