डा. गुरचरन सिंह की लिखी जनरल ग्रामर का विमोचन

unnamedहोशियारपुर। एच.आर.डी. में पी.एच.डी. (गरीब लोगों की समस्याएं विषय) करने उपरांत अलग-अलग क्षेत्रों में सेवाएं निभाने वाले डा. गुरचरन सिंह द्वारा लिखी ‘जनरल ग्रामर’ का विमोचन किया गया। इस संबंधी प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में डा. गुरचरन सिंह ने बताया कि वे चंडीगढ़ में एम.बी.ए. का एक सैंटर चलाते थे तथा उस दौरान उनके यहां से पंजाब से बच्चे कम होते थे। इसका कारण था कि पंजाब के बच्चे अंग्रेजी भाषा में कमजोर होने के कारण प्रोफैशनल कोर्सों में कम ही रुची दिखाते थे। इसलिए उन्होंने एक ऐसी आसान ग्रामर बनाने का विचार बनाया जिसे पढक़र विद्यार्थी दुनिया के किसी भी कोने में हो उसे अंग्रेजी बोलने एवं समझने में कठिनाई पेश न आए। डा. गुरचरन सिंह ने बताया कि उन्होंने इसे बहुत ही सरल ढंग से बनाया है तथा इसमें समस्त देशों के नाम, वहां के निवासियों को किस नाम से पुकारा जाता है तथा वहां कौन सी भाषा बोली जाती है की जानकारी भी सामान्य ज्ञान के तौर पर अंकित की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह ग्रामर अपनी पत्नी को समर्पित की है। इस मौके पर भाजपा नेता संजीव तलवाड़, दलजिंदर सिंह धामी, तरसेम गुप्ता, हरदेव सिंह, जसपाल सिंह, निपुण शर्मा, बलदेव सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here