Thursday, October 22, 2026
Home Politics सडक़ निर्माण के लिए वार्ड निवासियों ने पार्षद मेहता का आभार जताया

सडक़ निर्माण के लिए वार्ड निवासियों ने पार्षद मेहता का आभार जताया

photo_2016-09-16_13-55-22होशियारपुर। वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत आर्य समाज मार्ग पर सडक़ निर्माण होने से वार्ड निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। काफी समय से खस्ताहाल सडक़ के कारण वार्ड निवासियों एवं अन्य राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों का कहना है कि इस सडक़ के निर्माण से काफी राहत मिली है। इस मौके पर पार्षद पंडित विक्रम मेहता ने कहा कि इस संबंधी मांग उन्होंने हाउस की बैठक में रखी थी तथा मेयर व कमिशनर द्वारा निजी तौर पर इस पर कार्रवाई किए जाने से यह सडक़ कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि वार्ड की समस्याओं को जल्द से जल्द व सर्वपक्षीय विकास के साथ हल करवाया जाए। इसके लिए वे निगम मेयर एवं कमिशन का आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर बिंदर कौर, ज्ञान देवी, ब्रिजबाला, करम चंद, मीना शर्मा, रमेश कालिया, दीपक शर्मा एवं गोबिंद सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here